डेहा बस्ती के पास 4600 के नकली नोटों के साथ पकड़े गए रुबी सिंह व राकेश को वीरवार को बिलासपुर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं दूसरे दिन के रिमांड में पुलिस दोनों से कोई बरामदगी नहीं कर पाई है। जबकि आरोपियों का तीसरा साथी दुर्गेश फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। एसएचओ धर्मपाल ने बताया कि डेहा बस्ती के पास नकली नोटों के साथ पकड़े भंभोली के रुबी सिंह ऊर्फ रवि व जठलाना के राकेश को दो दिन के रिमांड में पुलिस ने नकली नोट तैयार करने में इस्तेमाल प्रिंटर बरामद किया है। इसके अलावा इनके ममीदी में किराये के कमरे से 2000 के नकली नोट और नोट बनाने के लिए काटी कागज की कतरनें भी बरामद हुई थी। इनका तीसरा साथी उत्तर प्रदेश निवासी दुर्गेश ममीदी में पुलिस के पहुंचने से पहले ही लैपटॉप व प्रिंटर लेकर फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही दुर्गेश को भी पकड़ लिया जाएगा।