फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पहले सिर में मारी ईंट, फिर तार से गला घोट की थी दोस्त की हत्या..

Sun, 06 Aug 2023 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एक अगस्त को भारत सेवक नगर निवासी 26 वर्षीय महीपाल की हत्या के आरोपी को उसी के दोस्त दीपा उर्फ दीपक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के बीच शराब पीते समय झगड़ा हुआ था। आरोपी दीपा ने पहले महीपाल के सिर पर ईंट से वार किए, फिर क्लच के तार से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। शहर जगाधरी पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन




शहर जगाधरी थाना प्रभारी जनकराज ने बताया कि पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी दीपा और महीपाल दोनों दोस्त थे। दोनों एक ही कबाड़ी के पास काम करते थे। 31 जुलाई को दिन में दोनों के बीच शराब पीने का लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसी रात को दोनों फिर से शराब पी रहे थे। उस समय दोनों के बीच दिन में हुए झगड़े को लेकर बहस हो गई थी।

एक-दूसरे की गलती निकालते हुए वह फिर से झगड़ने लगे थे। जिसके बाद महीपाल उसके पास से उठकर सैलून की छत पर चला गया था। वह कुछ देर बाद छत पर पहुंच गया। जहां दोबारा फिर दोनों शराब पीने लगे। इसी दौरान आरोपी दीपा ने महीपाल के सिर पर ईंट से वार कर दिया। बाद में वहीं पड़ी क्लच की तार से उसका गला दबाकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें