Firing was done on contractor after being fired, two accused arrested
- फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। सीआईए वन की टीम ने दीनबंधु छोटूराम थर्मल पावर प्लांट के ठेकेदार वेदपाल पर गोली चलाने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान साबापुर निवासी पारस व बहरामपुर निवासी हैप्पी के नाम से हुई। पूछताछ में सामने आया कि हैप्पी ने नौकरी से निकालने पर ठेकेदार पर अपने साथी पारस के साथ मिलकर फायरिंग की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
डीएसपी नरेंद्र खटाना ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी दो युवक जिंदल पार्क के पास घूम रहे हैं। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक प्रमोद वालिया की टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे दोनों युवकों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान साबापुर निवासी पारस व बहरामपुर निवासी हैप्पी के नाम से हुई। जांच अधिकारी प्रमोद वालिया ने बताया कि तीन अगस्त की रात को थर्मल पावर प्लांट के रेस्ट हाउस पर उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव बटेड़ी निवासी वेदपाल खड़ा था। वेदपाल ने दीनबंधु छोटूराम थर्मल पावर प्लांट में वाटर सप्लाई का ठेका लिया हुआ है। आरोपी हैप्पी पहले वहां पर ट्यूबवेल ऑपरेटर था लेकिन उसे नौकरी से निकाल दिया गया जिसको लेकर उन्होंने थर्मल पावर प्लांट के रेस्ट हाउस के पास खड़े ठेकेदार वेदपाल पर जाकर फायर कर दिया और मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि ठेकेदार गोली लगने से बाल-बाल बच गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया।
वाटर सप्लाई में ट्यूबवेल ऑपरेटर लगा हुआ था हैप्पी
उप निरीक्षक प्रमोद वालिया ने बताया कि आरोपी पारस थर्मल पावर प्लांट में ड्राइवरी का काम करता है। इसके अलावा हैप्पी थर्मल पावर प्लांट में वाटर सप्लाई में ट्यूबवेल ऑपरेटर लगा हुआ था। उसे तीन महीने का वेतन नहीं दिया गया इस दौरान 29 जुलाई को नया टेंडर हुआ और वेदपाल ने वाटर सप्लाई का टेंडर ले लिया। इस दौरान हैप्पी कई बार अधिकारियों व ठेकेदार के पास नौकरी के लिए गया लेकिन उसे नौकरी पर नहीं लगाया। तीन अगस्त की रात को हैप्पी ने यह बात अपने दोस्त पारस व अन्य साथी को बताई। तीनों दोस्त हैप्पी की बाइक पर सवार होकर रेस्ट हाउस के पास खड़े ठेकेदार वेदपाल के पास गए और नौकरी लगवाने बारे कहा लेकिन वेदपाल ने उन्हें अधिकारी से बात करने के बारे में बात कही। जिस में आकर पारस ने फायर कर दिया और मौके से फरार हो गए। यह मामला थाना सदर में दर्ज किया गया था।