फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉले के कुचलने से घायल पिता की मौत, बेटा पीजीआई रेफर

विज्ञापन
Father dies after being crushed by trolley, son referred to PGI - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
जगाधरी। बस स्टैंड के पास रविवार की रात करीब नौ बजे ट्रॉले की चपेट में आने से घायल हुए व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसके बेटे को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। जहां उसकी दोनों टांगों का ऑपरेशन किया गया। दोनों टांगों में फ्रैक्चर बताया गया है। हादसे में व्यक्ति की मौत व उसके बेटे की टांगे टूटने की सूचना मिलते ही देर रात काफी संख्या में ग्रामीण व परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

रूलाखेड़ी निवासी बसंत कुमार ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके ताऊ का लड़का केसर दास (48) रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपने बेटे लवप्रीत को जगाधरी बस स्टैंड से लेने के लिए बाइक पर आया था। करीब पौने नौ बजे लवप्रीत बस से बस स्टैंड पर पहुंचा। उसके ताऊ का लड़का केसर लवप्रीत को बाइक पर बिठाकर जब घर जाने के लिए अंबाला रोड पर पहुंचे तो पीछे से तेज गति से एक ट्रॉला आया। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से ट्रॉला चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद सड़क पर गिरे पिता पुत्र को कुचल दिया। ट्रॉले का पहिया केसरदास व लवप्रीत की टांगों को कुचलता हुआ निकल गया। इसके बाद ट्रॉला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराया। आसपास के लोगों ने घायल पिता-पुत्र को अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान केसर दास की मौत हो गई। जबकि लवप्रीत को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। जहां उसकी टांगों का ऑपरेशन किया गया है। पुलिस ने मृतक केसर दास के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। जांच अधिकारी एसआई जसबीर सिंह का कहना है कि मामले में आरोपी चालक करनाल के सूरज नगर निवासी प्रदीप के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मृतक केसर सिंह के पास दो बेटे व एक बेटी है। हादसे में केसर सिंह की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। पूरे गांव में शोक का माहौल था।
ट्रैक्टर की टक्कर से घायल व्यक्ति की पीजीआई में मौत
छछरौली। मुकारमपुर निवासी बलदेव सिंह ने बताया कि वह गांव का निवर्तमान सरपंच है। 30 जुलाई को वह निजी काम से भीलपुरा जा रहा था। दोपहर के समय जब वह नेशनल हाईवे 73 ए जगाधरी पांवटा मार्ग पर शाहजहांपुर मोड़ के पास पहुंचा तो पैदल जा रहे एक व्यक्ति को छछरौली की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के दौरान रविवार को व्यक्ति की मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप सिंह का कहना है कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें