फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फैक्टरी से 1.35 लाख के पटाखे चोरी

Thu, 06 Nov 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना सदर यमुनानगर क्षेत्र के गांव छोटा लापरा में पटाखा फैक्टरी से 1.35 लाख रुपये के पटाखे चोरी हो गए। फैक्टरी मालिक की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को नामजद किया है। जमुना गली निवासी रितिक गुप्ता ने शिकायत में बताया कि उनकी गांव छोटा लापरा में पटाखा फैक्ट्री है। तीन नवंबर की रात फैक्टरी से ताला तोड़कर शॉट बम नाम के पटाखों की 15 पेटियां चोरी कर ली गई। उन्हें पता चला कि पटाखे छोटा लापरा के राणा व उसके साथियों ने चोरी किए हैं। जांच अधिकारी रविंद्र कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें