यमुनानगर। थाना रादौर क्षेत्र के गांव गुंदियाना में युवक की घर में घुसकर महिला व युवक ने पिटाई कर दी। रादौर पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर महिला व युवक को विभिन्न धाराओं में नामजद किया है। शिकायत में गांव गुंदियाना निवासी प्रिंस ने बताया कि 24 अक्तूबर की रात वह घर पर था। तभी मोहित व रुचि घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर परिवार के सदस्य पहुंचे तो मोहित व रूचि जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। जांच अधिकारी रामकुमार का कहना है कि शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद