फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आतिशबाजी से छत पर रखी पराली में लगी आग

Sun, 10 Nov 2024 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर (यमुनानगर)। नगली 32 गांव में कोटड़ा काहन सिंह गांव से आई बरात के दौरान की गई आतिशबाजी से मकान की छत पर रखी पराली के ढेर में आग लग गई। देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में पराली राख के ढेर में बदल गई।
हालांकि लोगों ने पराली को बचाने के लिए छत से नीचे फेंकना शुरू कर दिया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और दो एकड़ पराली जल कर राख हो गई। आग लगने से गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया। बरात में आए लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया जोकि सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ, जिसमें लोग पराली को छत से नीचे फेंकते हुए दिखाई भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आतिशबाजी करने वाले युवक घटना के बाद फरार हो गए। दरअसल, बराती युवाओं ने दुल्हन के घर की ओर जाते समय आतिशबाजी शुरू कर दी। इसी बीच आतिशबाजी के कुछ पटाखे मकान की छत पर लगे पराली के ढेर पर जा गिरी। जिससे दो किसनों नत्थू व इकबाल की दो एकड़ की पराली देखते ही देखते जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें