यमुनानगर। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा (संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा) की जिला कार्यकारिणी बैठक नगर निगम स्थित यूनियन कार्यालय में जिला प्रधान प्रवेश की देखरेख में हुई। बैठक में 12 फरवरी की राष्ट्रीय हड़ताल की समीक्षा, 8-9 अप्रैल को होने वाली दमकल कर्मचारियों की राज्य स्तरीय हड़ताल, संगठनात्मक मजबूती व 11 अप्रैल को रोहतक में प्रस्तावित राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। राज्य महासचिव मांगे राम तिगरा और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज ने बताया कि प्रदेश के दमकल कर्मचारी 8 और 9 अप्रैल को दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद की फैक्ट्री में आग बुझाने के दौरान शहीद हुए कर्मियों को शहीद का दर्जा देने और उनके परिजनों को सभी सुविधाएं प्रदान करने की मांग प्रमुख है। उन्होंने बताया कि हड़ताल को प्रदेश के सभी 87 नगर निकायों के कर्मचारी समर्थन देंगे। संवाद