फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गुलशेर सिंह लगातार दूसरी बार जिला प्रधान बने

Thu, 26 Mar 2026 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्ज यूनियन के तत्वावधान में पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह, छछरौली में हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच शाखा भवन एवं मार्ग का त्रिवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण और सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। गुलशेर सिंह को लगातार दूसरी बार जिला प्रधान चुना गया। चयनित पदाधिकारियों को राज्य चेयरमैन सतपाल वर्मा ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया यूनियन के राज्य चेयरमैन सतपाल वर्मा और संगठन सचिव अनुराग चौहान की देखरेख में पूरी की गई। सभी पदाधिकारियों का चयन आपसी सहमति से किया गया। गुरनाम सिंह हरतौल को चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई। नीतीश कुमार को सचिव और विनोद कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा गुरमेल बेलदार (वरिष्ठ उपप्रधान), सुरजीत कश्यप (उपप्रधान), गुरमेज (मुख्य सलाहकार), मनवीर (सह सचिव), मांगेराम (संगठन सचिव), जगमाल (प्रचारक), बलबीर (ऑडिटर) और अशोक कुमार को प्रेस सचिव बनाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें