फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दमकल कर्मचारियों ने दी निकाय मंत्री का आवास घेरने की चेतावनी

Wed, 05 Mar 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व अग्निश्मन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर जिला के दमकल कर्मचारियों ने मंगलवार को जिला दमकल केंद्र पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने स्टेशन इंचार्ज राजीव कुमार को निकाय मंत्री विपुल गोयल व महानिदेशक के नाम आंदोलनों का नोटिस व मांगों का ज्ञापन दिया। साथ ही 30 मार्च को निकाय मंत्री का आवास घेरने की चेतावनी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रधान गुलशन भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश के सभी दमकल केंद्रों में कार्यरत पे-रोल, कौशल निगम व नियमित कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं को लेकर निदेशक व अन्य अधिकारियों के साथ यूनियन प्रतिनिधि मंडल के साथ कई दौर की बैठकों में हो चुकी है। वार्ता में कोई समाधान नहीं निकला। इससे कर्मचारियों में निराशा का माहौल है।
विज्ञापन

कर्मचारी 18 मार्च को अग्निश्मन एवं आपातकालीन सेवाएं हरियाणा पंचकूला के निदेशक के कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। उसके बाद भी अमांगों व समस्याओं का समाधान नहीं होता तो प्रदेशभर के दमकल व नगरपालिका कर्मचारी 30 मार्च को इकट्ठे होकर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और निकाय मंत्री विपुल गोयल के गृह क्षेत्र फरीदाबाद स्थित आवास का घेराव करेंगे।
जरूरत पड़ी तो दमकल कर्मचारी अप्रैल में हड़ताल जैसा सख्त निर्णय लेने से पीछे नहीं हटेंगे। संगठन सचिव संतोष कुमार व इकाई सचिव रिंकू कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री की जॉब सुरक्षा की घोषणा के बावजूद कच्चे फायर कर्मचारियों को पॉलिसी से वंचित किया जा रहा है। इस मौके पर सीटू जिला सचिव शरबती, रिटायर्ड संघ से तीर्थ राम ऋषि, जरनैल चनालिया, नगरपालिका से महासचिव मांगे राम तिगरा, पपला, अग्निश्मन से इकाई प्रधान वीरेंद्र, विक्की वालिया, विशाल, राजेश, कमलजीत, सुशील ऋषि, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


ये हैं मुख्य मांगें
फायर विभाग को वापस निकाय विभाग में शामिल किया जाए। योग्यता पूरी करने वाले पे-रोल व कौशल निगम दमकल कर्मचारियों को फायर ऑपरेटर के पदों पर समायोजित किया जाए। 1327 पेे-रोल फायरमैन व ड्राइवर व 212 कौशल निगम के कर्मचारियों को फायर ऑपरेटर के पदों पर 58 साल की जॉब सुरक्षा दी जाए। 5000 रुपये मासिक जोखिम भत्ता दिया जाए। पे-रोल व कौशल फायर कर्मचारियों को गृह जिला दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें