फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 17वें दिन भी रही जारी

Sat, 25 Apr 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
श्याम सिंह राणा के पीए कुलदीप सिंह को मांगपत्र सौंपते दमकल कर्मचारी। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद दमकल कर्मचारियों रणवीर सिंह और भवीचंद शर्मा को शहीद का दर्जा देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर जिले के दमकल कर्मियों की हड़ताल लगातार 17वें दिन भी जारी रही। हड़ताली कर्मचारियों ने यमुनानगर के मुख्य दमकल केंद्र, इंडस्ट्री एरिया में एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जिला प्रधान विजेंद्र सिंह व जिला सचिव रिंकू कुमार ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में शहीदों के आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता व सरकारी नौकरी, 5000 रुपये मासिक जोखिम भत्ता लागू करना, पे-रोल व कौशल निगम के कर्मचारियों को विभाग के सर्जित पदों पर समायोजित कर समान काम-समान वेतन देना, नियमित कर्मचारियों को ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी में राहत देना तथा ड्यूटी के दौरान घायल कर्मियों को गंभीर स्थिति में विशेष अवकाश प्रदान करना शामिल है।
विज्ञापन




अग्निशमन राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज ने कहा कि नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने भी फायर कर्मचारियों के समर्थन में शहर में उल्टा झाड़ू प्रदर्शन किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि 27 व 28 अप्रैल को भूख हड़ताल की जाएगी और यदि इसके बावजूद सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो 1 व 2 मई को काम बंद हड़ताल की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
उन्होंने कहा कि गेहूं की फसल कटाई का समय होने के बावजूद फायर कर्मचारी आठ अप्रैल से लगातार हड़ताल पर बैठे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों के प्रति गंभीर नहीं है। जब तक मांगों का समाधान नहीं होगा, हड़ताल जारी रहेगी। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर यह हड़ताल 26 अप्रैल तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

आंदोलन को तेज करते हुए कर्मचारियों ने कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के रादौर स्थित आवास पर प्रदर्शन कर उनके पीए कुलदीप सिंह को ज्ञापन सौंपा। साथ ही घोषणा की गई कि 25 अप्रैल को कांग्रेस विधायक रेनू बाला को भी ज्ञापन दिया जाएगा। धरने को आंगनबाड़ी हेल्पर वर्कर यूनियन, सीटू और अन्य कर्मचारी संगठनों का भी समर्थन मिला। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने आंदोलन को दबाने का प्रयास किया तो सभी संगठन एकजुट होकर सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें