फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दमकल कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी किया रोष प्रदर्शन

Fri, 03 Jul 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रदेशव्यापी हड़ताल के पोस्टर दिखाते दमकल कर्मचारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अग्निशमन विभाग में कार्यरत पे-रोल कर्मचारियों को नियमित करने की मांग पूरी नहीं होने से दमकल कर्मचारियों में रोष बढ़ गया है। कर्मचारियों ने यूनियन के आह्वान पर मुख्य दमकल केंद्र में दूसरे दिन भी गेट मीटिंग कर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो अगस्त में प्रदेशव्यापी हड़ताल के बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान यूनियन के राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज ने कहा कि 13 मई को हरियाणा भवन चंडीगढ़ में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल से बैठक हुई थी। इसमें सरकार ने 30 जून से पहले मंत्रिमंडल की बैठक बुलाकर लगभग 1200 पे-रोल फायरमैन और चालकों को नियमित करने सहित अन्य मांगों पर निर्णय लेने का आश्वासन दिया था, परंतु अभी तक कोई आदेश जारी नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें