फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पुलिया के नीचे मिला युवक का शव

Fri, 03 Jul 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। गांव पहाड़ीपुर से टिबड़ी मार्ग पर बनी पुलिया के नीचे वीरवार की शाम को युवक का शव मिला। मृतक की पहचान गांव सैदूपुर निवासी 46 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई। पवन ने बताया कि मृतका उसका चचेरा भाई सुनील कुमार था और मजदूरी करता था। उसकी वर्ष 2004 में शादी हुई थी। 15 वर्ष पहले उसकी पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर उसे छोड़कर चली गई थी। 12 वर्ष पहले उसके मां-बाप की भी मृत्यु हो चुकी थी। वह मजदूरी करके अकेला जीवन बसर कर रहा था। जांच अधिकारी कमल कुमार ने बताया कि शव का शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें