फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चुनाव में दमकल कर्मियों ने आंदोलन किया स्थगित

Tue, 24 Sep 2024 05:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। दमकल कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने दमकल अधिकारी के साथ बैठक की। इसमें कई समस्याओं पर चर्चा हुई। अधिकारी के आश्वासन और विधानसभा चुनाव के चलते कुछ दिन के लिए आंदोलन स्थगित करने का फैसला लिया गया।
हरियाणा अग्निश्मन विभाग कर्मचारी यूनियन के राज्य मुख्य संगठनकर्ता गुलशन भारद्वाज व इकाई सचिव रिंकू कुमार ने बताया कि बीते दिनों दमकल कर्मचारियों का सेवा विस्तार कराने, दो माह के रुके वेतन को जारी कराने, कर्मचारियों की नाजायज तरीके से गैर हाजिरी लगाने, पांच वर्ष के अनुभव आधार पर वेतन का एरियर दिलवाने व अन्य मांगों को लेकर दमकल कर्मचारियों ने आठ दिन आंदोलन चलाया। इस आंदोलन को दमकल अधिकारी द्वारा पांच दिन में वेतन दिलवाने व अन्य मांगों के जल्द समाधान के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल के साथ हुई बैठक में दमकल अधिकारी द्वारा मांगों को 15-20 दिनों तक समाधान के भरोसे पर संघ ने निर्णय लिया कि प्रदेश में चुनावी माहौल बना हुआ है, इसलिए धरने को कुछ दिन के लिए स्थगित किया जाता है। इस दौरान दमकल अधिकारी अपनी बात पर खरे नहीं उतरे दोबारा आंदोलन का किया जाएगा। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान महिपाल सौदे, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, ब्लॉक प्रधान प्रेम प्रकाश, रजत पंवार, सदस्य विजय कुमार, ईशम सिंह, नगर पालिका राज्य महासचिव मांगेराम तिगरा, इकाई प्रधान पपला, यूनिट प्रधान हरिओम कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें