फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मांगों के समर्थन में दमकल कर्मचारियों ने जताया रोष

Tue, 14 Apr 2026 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
दमकल केंद्र के बाहर हड़ताल पर बैठे कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
यमुनानगर। फरीदाबाद अग्निकांड में जान गंवाने वाले दमकल कर्मियों रणवीर सिंह और भविष्य चंद शर्मा को शहीद का दर्जा देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर जिले के दमकल कर्मचारी लगातार छठे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे। मुख्य दमकल केंद्र इंडस्ट्री एरिया में कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में हरियाणा सरकार के खिलाफ रोष जताया और नारेबाजी की।हड़ताल जिला प्रधान विजेंद्र सिंह की देखरेख में हुई।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला सचिव रिंकू कुमार ने मृतक दमकल कर्मियों के आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी देने, 5000 रुपये मासिक जोखिम भत्ता लागू करने, पे-रोल व कौशल निगम के कर्मचारियों को विभागीय पदों पर समायोजित कर समान काम के लिए समान वेतन देने की मांग उठाई। इसके अलावा नियमित कर्मचारियों को ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के तहत गृह जिला देने और ड्यूटी के दौरान घायल होने पर विशेष अवकाश देने की भी मांग की गई। अग्निशमन राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश में गेहूं की फसल कटाई का समय है, लेकिन फायर कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। जब तक उनकी न्यायोचित मांगों का समाधान नहीं होगा, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की राज्य कमेटी ने हड़ताल को 16 अप्रैल तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। यदि तब तक समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन करने और सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने का फैसला लिया जा सकता है। धरने को विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने समर्थन देते हुए संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें