फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, करोड़ों का नुकसान

विज्ञापन
जगाधरी हार्डवेयर की दुकान में सुलगती आग की लपटें। - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी के मटका चौक पर स्थित भाटिया हार्डवेयर एंड पेंट स्टोर की दुकान में आग लग गई। घटना बुधवार अलसुबह साढ़े तीन बजे की है। दुकान के अंदर भयंकर आग लगने के बाद जोरदार विस्फोट भी हुआ। जिसके चलते आस पड़ोस के भयभीत हो गए, जबकि दुकान का शटर व लगा बड़ा शीशा टूटकर दूर सड़क पर जा गिरे। मगर आग इतनी भयानक थी की लपटें दुकान के कई फीट बाहर आ रही थी तथा घने धुएं के गुबार भी बन रहे थे। पड़ोसी कल्याण सिंह ने दुकान मालिक भूपेंद्र सिंह को फोन कर इसकी सूचना दी। इसके बाद वे परिवार सहित मौके पर पहुंचे। मौके पर दमकल विभाग की छह गाड़ियां पहुंची। कर्मचारियों ने सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। परंतु जब तक आग थमीं तब तक दो करोड़ रुपये का सामान जलकर खाक हो चुका था।
विज्ञापन

शॉट सर्किट से लगी आग
मटका चौक पर स्थित हार्डवेयर की दुकान के मालिक भूपेंद्र सिंह के मुताबिक मंगलवार को दुकान में छुट्टी थी। बुधवार सुबह साढ़े तीन बजे दुकान के पड़ोसी कल्याण सिंह ने उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना दी। वे परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। यहां आकर देखा दुकान का शटर और शीशे के टुकड़े सड़क पर गिरे पड़े थे और आग की लपटें सुलग रही थी। आग को बुझा रहे कर्मचारियों के लिए अंदर जाना भी मुश्किल हो रहा था। भूपेंद्र सिंह के मुताबिक आग दुकान के आगे से गुजर रहे बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट से लगी है। इस आग से उनका दो करोड़ रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में दे दी है। उधर, लोगों और दुकानदारों को चिंता थी कि कहीं आग दूसरी दुकानों में फैल गई तो बड़ा नुकसान हो सकता है।
बुधवार सुबह चार बजे मटका चौक पर हार्डवेयर की दुकान में आग लगने की सूचना मिली, पहले तुरंत दो दमकल की गाड़ियां भेजी गईं। परंतु मौके पर जाकर कर्मचारियों ने आग ज्यादा लगी होने के बारे में बताया। जिसके बाद और गाड़ियां भेजी गईं। मानकपुर में भी एक फैक्टरी में आग लगी थी, वहां भी आग पर काबू पाने के बाद दो गाड़ियां गई थी। बाद में इन दो गाड़ियों को भी दुकान में लगी आग को बुझाने के लिए बुलाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रमोद दुग्गल, जिला दमकल अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें