फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरसीं राहत की बूंदें, गर्मी के तेवर ढीले

विज्ञापन
Drops of relief rained from the sky, the heat of summer loosened - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। कई दिनों से नौतपा में तप रहे लोगों को बुधवार को कुछ हद तक राहत मिली। सोमवार को जहां बादल छाने के बाद हल्की बारिश हुई। वहीं मंगलवार को सुबह तक बादल छाए रहे। इसी तरह मंगलवार रात को आसमान में बादल छाए रहे। जबकि बुधवार को सुबह हल्की बारिश हुई। चंद मिनट की बूंदाबांदी से मौसम खुशगवार हो गया। अन्य दिनों की अपेक्षा बुधवार का तापमान कम रहा।
विज्ञापन

इस दौरान सुबह करीब 31 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सुबह करीब दस बजे बादल छाए रहे और इसके बाद आसमान साफ होने लगा। दोपहर 11 बजे धूप निकल आई। जिसके साथ ही पारा भी चढ़ने लगा। इस दौरान तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया। बूंदाबांदी व हवा चलने के कारण लोगों को प्रचंड गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली। इस दौरान न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दो दिन बारिश की संभावना है।
मई माह के अंतिम दिनों में पारा 45 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में चिलचिलाती गर्मी व धूप ने लोगों को झुलसा दिया था। इंसान के साथ ही इसका असर सभी जीव जंतुओं पर दिखाई दे रहा है। कई दिनों की गर्मी के बाद बुधवार को लोगों को कुछ राहत मिली, वहीं बूंदाबांदी से मौसम सुहावना होगा। शाम को भी मौसम खुशगवार बना रहा। अन्य दिनों की अपेक्षा शाम पांच बजे बाजारों में अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। जबकि गर्मी के कारण लोग शाम छह बजे से पहले घर से निकलना पसंद नहीं करते थे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी कुछ दो दिन बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

दो दिन अच्छी बारिश की संभावना
कृषि उप निदेशक डॉ. जसविंद सैनी ने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश की संभावना है। वहीं मई के अंत में बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि बारिश होने से गर्मी से राहत तो मिलेगी। वहीं यह फसलों के लिए भी उपयोगी रहेगी। बारिश से सब्जियों सहित गन्ना, धान इत्यादि फसलों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें