फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हैंडलूम की दुकान में आग, लाखों का नुकसान

Sat, 23 Nov 2024 05:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर के व्यस्त बाजार में स्थित हैंडलूम की दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू किया गया। तब तक दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान खाक हो गया।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार को यमुनानगर की छोटी लाइन स्थित मार्केट में हुआ। बाजार में सीताराम कलेक्शन के नाम से हैंडलूम की दुकान है। दो मंजिला दुकान में कंबल व अन्य सामान रखा था। दुकानदार दोपहर करीब 12 बजे दुकान को बंद कर गोदाम से सामान लेने के लिए गए। उसी समय दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने दुकान को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया।
सूचना मिलते ही एफएसओ नरेंद्र सिंह तुरंत ही दमकल विभाग की दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। आग भीषण होने के कारण जगाधरी से भी दमकल विभाग की गाड़ी बुलाई गई। करीब दो घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन, तब तक आग से दुकान का पूरा सामान खाक हो गया। व्यापारी शुभम अग्रवाल ने बताया कि आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। अभी नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

-
दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसे दमकल कर्मी
जिस दुकान में आग लगी थी वह दो मंजिला है। दोनों की मंजिलों को आग ने अपनी चपेट में लिया था। जिस कारण आग पर काबू पाने के लिए छत से रास्ते से भी एक टीम को भेजा गया। टीम ने सीढि़यों का दरवाजा तोड़ कर बमुश्किल आग पर काबू पाया।


वर्जन
दोपहर को बाजार में आग लगने की सूचना मिली थी। तुरंत ही टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए जगाधरी से भी फायर टेंडर बुलाए गए थे।
विज्ञापन

-नरेद्र सिंह, एफएसओ यमुनानगर।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें