फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सफेदे के पेड़ों में आग, दमकल केंद्र पर ताले

Mon, 27 Apr 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
व्यासपुर के दमकल केंद्र के दरवाजों पर लगे ताले। वायरल वीडियो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। खंड व्यासपुर के गांव ककड़ौनी में रविवार को पंचायती जमीन पर खड़े सफेदे के पेड़ों में आग लग गई। जमीन पर करीब 400 पेड़ खड़े थे, जिनमें से 20 से 25 पेड़ आग की चपेट में आकर जल गए। समय रहते ग्रामीणों ने प्रयास कर आग पर काबू पाया, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।
आरोप है कि जब पेड़ों में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल केंद्र में फोन किया गया तो जवाब मिला कि उनके पास गाड़ी चलाने के लिए कर्मचारी नहीं हैं। इतना ही नहीं वहां से अन्य संपर्क नंबर दिए गए लेकिन किसी से भी उन पर बात नहीं हो सकी। ककड़ौनी गांव के सरपंच विशाल भारद्वाज ने बताया कि आग लगने के तुरंत बाद उन्होंने व्यासपुर अनाज मंडी स्थित दमकल केंद्र पर सूचना दी।
विज्ञापन

वहां से स्टाफ न होने की बात कहकर मदद देने से मना कर दिया गया। आरोप है कि जब वह स्वयं दमकल केंद्र पहुंचे तो वहां ताले लटके मिले। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की वीडियो बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। वीडियो में दमकल केंद्र पर दो गाड़ियां खड़ी दिखाई दे रही हैं, जिनमें से एक पुरानी और खराब हालत में नजर आ रही है।
विज्ञापन

दूसरी गाड़ी सही हालत में होने के बावजूद बंद थी। परिसर में कई बाइक भी खड़ी दिखाई दीं। दमकल की गाड़ी समय पर न पहुंचने के कारण ग्रामीणों ने खुद ही आग बुझाने का जिम्मा उठाया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक कई पेड़ जल चुके थे। आसपास एक किसान के गेहूं के खेत भी थे, जिससे आग फैलने का खतरा बना था। घटना के बाद दमकल विभाग के कर्मचारी लगातार सरपंच से संपर्क करते रहे।

व्यासपुर के दमकल केंद्र के दरवाजों पर लगे ताले। वायरल वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें