फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अप्रैल में जून जैसी गर्मी, सता रहे लू के थपेड़े

Mon, 27 Apr 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए छाते का सहारा लेती महिला। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिले में गर्मी का प्रकोप जारी है। अप्रैल में जून जैसी प्रचंड गर्मी पड़ रही है। चिलचिलाती धूप के साथ लू के थपेड़ों ने सामान्य जनजीवन को काफी प्रभावित किया है। रविवार को भी सुबह सूरज के तेवर तल्ख नजर आए।
सुबह 10 बजे ही तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दोपहर को पारा 41 डिग्री के पार चला गया जबकि पिछले वर्ष 36 डिग्री सेल्सियस था। इस बार करीब पांच डिग्री तापमान ज्यादा रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को तामपान 42 डिग्री तक जा सकता है और इसके बाद मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


दिन चढ़ने के साथ धूप की तपिश और लू ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ 21 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से त्वचा झुलसा देने वाली गर्म हवा चली। दोपहर में प्रचंड धूप और तेज लू के कारण सड़कों पर चलना मुहाल हो गया।
भीषण गर्मी का सीधा असर शहर के बाजार पर देखने को मिल रहा है। जो सड़कें लोगों की चहल-पहल से गुलजार रहती थीं, वहां अब सुबह 11 बजे के बाद सन्नाटा पसरने लगता है। दोपहर के समय शहर की मुख्य सड़कें और बाजार पूरी तरह सूने नजर आते हैं। दुकानदार भी ग्राहकों के इंतजार में खाली बैठे रहते हैं। लोग जरूरी काम से ही पूरी तरह चेहरा ढक कर बाहर निकल रहे हैं।
कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह के अनुसार मंगलवार से तापमान में कमी आएगी। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी और पारा करीब पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। आंशिक बादल छाए रहने के साथ हवा चलेगी। धूप कम होने से हवा के तेवर भी नरम होंगे और लू से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


दूसरी तरफ ऐसे मौसम में जिला प्रशासन ने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। बच्चों व बुजुर्गों को दोपहर में बिल्कुल भी बाहर न निकल दें। अन्य लोग भी बाहर निकलते हुए सिर व मुंह कपड़े से ढ़ककर निकलें। सीधा धूप के संपर्क में आने से बचे और अधिक से अधिक पानी पीये और खाली पेट न रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें