फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर्व पर दमकल विभाग तैयार, तैनात किए गए कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। दिवाली पर आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए दमकल कर्मी पूरी तरह से तैयार हैं। किसी तरह की घटना से निपटने के लिए दमकल की ओर से दमकल केंद्रों के अलावा सात अतिरिक्त स्थानों पर दमकल कर्मचारी गाड़ियां सहित तैनात किए गए है। इसके लिए नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर के निर्देशों पर दमकल केंद्र अधिकारी प्रमोद दुग्गल व पंकज कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। दमकल केंद्र अधिकारी प्रमोद दुग्गल ने बताया कि दमकल केंद्र में कुल 22 गाड़ियां हैं।
विज्ञापन

दो गाड़ियां रादौर, एक गाड़ी खजूरी रोड पर शादीपुर फायर स्टेशन पर तैनात है। एक गाड़ी नगर निगम कार्यालय के बाहर, एक गाड़ी आईटीआई चौक, एक गाड़ी रादौर व एक गाड़ी विश्वकर्मा चौक पर खड़ी की गई है। इसी तरह जगाधरी दमकल केंद्र पर कुल छह गाड़ियां है। इनमें से एक गाड़ी बुड़िया चौक, एक गाड़ी झंडा चौह व एक गाड़ी जगाधरी बस स्टैंड पर खड़ी की गई है। इनके अलावा सभी कस्बों में भी एक-एक गाड़ी खड़ी की गई है। दिवाली पर यदि कोई आग लगने की घटना होती है, तो सूचना मिलते ही दमकल कर्मचारी तुरंत मौके पर रवाना हो जाएंगे और आग पर काबू पाने की कोशिश करेंगे।
आपातकालीन नंबर जारी किए
दमकल केंद्र अधिकारी प्रमोद दुग्गल ने बताया कि यमुनानगर जोन एरिया में कहीं भी आग लगने की घटना होने पर दमकल केंद्र के 01732250101, 256101, आपातकालीन नंबर 101 व मोबाइल नंबर 9253024799 पर संपर्क कर सूचना दें सकते हैं। इसी तरह जगाधरी क्षेत्र में आग लगने पर दमकल केंद्र के नंबर 01732242101 व मोबाइल नंबर 9416162080 पर संपर्क कर सकते हैं। निगमायुक्त अजय सिंह तोमर ने शहरवासियों से अपील की कि वे पटाखा रहित दिवाली मनाए। सरकार के इन आदेशों का पालन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें