फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बिजली के तार में धमाके के साथ घर में लगी आग, लाखों का सामान जला

Wed, 29 May 2024 05:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की परमेश्वरी कॉलोनी निवासी पंकज के घर में मंगलवार सुबह में आग लग गई। बिजली के तार में धमाके के साथ लगी आग से घर में मौजूद पंकज की पत्नी चांदनी, बेटी अराध्या व बेटे पनव ने किसी तरह घर से बाहर आकर जान बचाई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। परिवार के लोग घर का एक भी सामान बचा नहीं पाए।
पड़ोसियों ने बड़ी मुश्किल से गैस सिलिंडर को बाहर निकाला और आग की सूचना दमकल को दी। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक घर का सामान जल चुका था। आंखों के सामने घर का सारा सामान जलता देख पंकज की पत्नी चांदनी बदहवास हो गई। आग लगने से परिवार को लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

परमेश्वरी कॉलोनी निवासी चांदनी ने बताया कि उसके पति पंकज कुमार सैमसंग कंपनी में कार्य करते हैं। मंगलवार सुबह घर पर वह, उसकी बेटी अराध्या, बेटा पनव और सास थी। सुबह करीब 11 बजे वह खाना बना रही थी। बेटा, बेटी व सास कमरे में बैठे हुए थे। तभी कमरे में शॉर्ट सर्किट से धमाके के साथ तार में आग लग गई।
धमाके की आवाज सुनकर वह और परिवार के अन्य सदस्य कमरे में पहुंचे। जहां तार से लगी आग कपड़ों व फर्नीचर में लग गई। उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने एक दम विकराल रूप धारण कर दिया। उन्होंने शोर मचाया और घर से बाहर भाग कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते घर के फर्नीचर व कपड़ों के अलावा अन्य सारा सामान जलने लगा।
शोर सुनकर पड़ोसी भी अपने घरों से बाहर आ गए। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। इस दौरान पड़ोसियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। पड़ोसियों ने सबसे पहले रसोई में रखे दो गैस सिलिंडरों को बाहर निकाला। तभी दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। लीडिंग फायरमैन विपिन ने अपनी टीम के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। चांदनी ने बताया कि आग लगने से उनका लगभग पांच-छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

पड़ोसी मदद न करते तो हो सकता था बड़ा हादसा
चांदनी ने बताया कि आग लगने पर जैसे ही उन्होंने शोर मचाया तो उनके पड़ोसी उनकी मदद के लिए आगे आए। उन्होंने कुछ कीमती सामान और गैस सिलिंडर घर से बाहर निकाला। यदि पड़ोसी गैस सिलिंडर घर से बाहर नहीं निकालते तो विस्फोट हो सकता था। जिससे बड़ा हादसा होता। उनके घर के साथ आसपास के घरों में भी आग लगने से काफी नुकसान हो सकता था। वहीं, डायल 112 पर सूचना देने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने भी आग बुझाने में मदद की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें