फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शॉट सर्किट से वकीलों के चैंबरों में लगी आग

Fri, 09 May 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। यमुनानगर-जगाधरी कोर्ट के परिसर में बने 521 से 525 तक पांच चैंबरों में आग लग गई। एक चैंबर पूरी तरह से जलकर राख हो गया। आग का मुख्य कारण शॉट सर्किट रहा है।
विज्ञापन

आग लगने पर आसपास काम करने रहे लोगों में अफरातफरी का माहौल हो गया। लोगों ने अपने स्तर पर भी आग को काबू करने का प्रयास किया , परंतु तब तक आग काफी बढ़ चुकी थी। इसी बीच दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी गई। मौके पर कर्मचारी दो गाड़ियां लेकर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। चैंबर नंबर 525 की रेखा रानी ने बताया कि वह रोजाना की तरह अपने कैबिन में काम कर ही थी। इसी दौरान अचानक आग लग गई। उसने अपना लैपटॉप तो बचा लिया, किंतु वहां रखी कुर्सियां, प्रिंटर, टेबल, दस्तावेज व अन्य सामान को नहीं बचा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें