फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एफपीएआई कार्यालय में शार्ट सर्किट से लगी आग

Wed, 15 May 2024 05:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भाई कन्हैया साहिब चौक स्थित फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफपीएआई) कार्यालय की पहली मंजिल पर मंगलवार को शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग से लगने से कंप्यूटर समेत अन्य सामान जल गया।
एफपीएआई कार्यालय के अकाउंट ऑफिसर अरविंद शर्मा ने बताया कि कार्यालय का सारा स्टाफ घर चला गया था। कार्यालय में कोई नहीं था। जैसे ही वह दरवाजे को बंद करने वाला था तो ऊपर से धुआं निकले देखा। ऊपर जाकर देखा तो कंप्यूटर में आग लगी थी और सारा कमरा धुएं से भरा हुआ था।
विज्ञापन

उसने तुरंत दमकल को सूचित किया और 112 को सूचना दी। दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण कंप्यूटर में शार्ट सर्किट माना जा रहा है। दमकल कर्मचारी लोकेश बक्शी ने बताया आग लगने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और आग पर जल्द ही काबू पा लिया। जिस तरह से अग्निकांड की घटनाएं हो रही है आमजन को भी सतर्क रहना चाहिए।
विज्ञापन

लोग अपने आसपास लगी हल्की सी आग को भी खुद बुझाने का प्रयास करें, क्योंकि तापमान में हुई वृद्धि से आग जल्द पकड़ लेती है। इसलिए घरों में लगे बिजली के उपकरणों को भी उपयोग न होने पर बंद कर देने चाहिए क्योंकि गर्मी के कारण घरों में लगी तार गर्म होकर आपस में चिपक जाती हैं और शार्ट सर्किट होकर बड़े हादसे हो जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें