फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दमकल कर्मचारियों ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। अग्निशमन विभाग में कार्यरत अनुबंधित दमकल कर्मचारियों ने बुधवार को डीसी कार्यालय के सामने अनाज मंडी में प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने दमकल विभाग के महानिदेशक अग्निशमन के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, महानिदेशक द्वारा जारी 21 व 22 अगस्त की हड़ताल में भाग लेने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई के आदेशों की प्रतियां जलाकर रोष जताया। इसके बाद कर्मचारी नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में लघु सचिवालय पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान लघु सचिवालय में भारी पुलिस बल तैनात रहा। उन्होंने गेट के पास बेरिकेड्स लगाकर कर्मचारियों को अंदर जाने से रोक दिया। कर्मचारी महानिदेशक के आदेशों के खिलाफ डीसी को ज्ञापन देने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें वहीं रोक दिया। डीसी कार्यालय में नहीं थे, ऐसे में एसडीएम एसडीएम सोनू राम को प्रतिनिधि बनाकर भेजा गया। कर्मचारियों ने एसडीएम को सीएम के नाम 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व जिला प्रधान गुलशन भारद्वाज ने किया। जबकि संचालन जगाधरी इकाई सचिव रिंकू कुमार ने किया। इस दौरान गुलशन भारद्वाज ने कहा कि दमकल कर्मचारी मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। इसे लेकर नगर पालिका कर्मचारी संघ व सरकार के बची पालिका, परिषद, निगमों व फायर के कर्मचारियों की मांगों पर कई दौर की वार्ता भी है। वार्ता में सरकार ने कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने का विश्वास दिया था, लेकिन समाधान नहीं किया गया। जिस कारण कर्मचारियों में भारी रोष पनप रहा है। गुलशन ने कहा कि सरकार की नीतियों के विरोध में नगर पालिका कर्मचारी संघ की ओर से 21 व 22 अगस्त को हड़ताल बुलाई गई है। हड़ताल में दमकल कर्मचारी भी भाग लेंगे। परंतु दमकल महानिदेशक ने कर्मचारियों के हड़ताल पर शामिल होने को लेकर पत्र जारी किया है। पत्र में महानिदेशक ने हड़ताल में भाग लेने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। आंदोलन करना उनका संवैधानिक हक है। महानिदेशक इसे लेकर उन पर पाबंदी नहीं लगा सकते हैं। महानिदेशक के पत्र को लेकर कर्मचारियों में भारी गुस्सा है। इसके विरोध में यह प्रदर्शन बुलाया गया है। प्रदर्शन में महानिदेशक के आदेशों की प्रतियां जलाई गई। इस दौरान एसकेएस जिला प्रधान महिपाल सौदे, प्रेम प्रकाश, किशोर कुमार, रिटायर्ड संघ से सोमनाथ, जोत सिंह, जरनैल चिनालिया, विनोद त्यागी, अग्निश्मन से विजेंद्र सिंह, विक्रम,राजकुमार, अमृतपाल सिंह, संदीप, तरसेम चंद, वीरेंद्र धीमान, विक्की वालिया, अभिषेक, सतनाम सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें