फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पार्कों और खाली प्लॉटों में उगी झाड़ियां, लोग परेशान

Thu, 15 Aug 2024 05:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। बारिश के बाद शहर के पार्कों से लेकर सड़कों किनारे व खाली प्लॉटों में घास व झाड़ हो गए हैं और गंदगी फैली हुई है। इससे क्षेत्र में मच्छर जनित बीमारियां बढ़ने की आशंका है। साथ ही लोगों को जहरीले जीवों होने के घर में घुसने का भय सता रहा है। स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में यह हालात शहर की रैंकिंग भी बिगाड़ सकते हैं। इसके चलते वार्डों के निवर्तमान पार्षद नगर निगम की ओर से नालों की सफाई की तरह विशेष सफाई टीम गठित कर घांस व झाड़ साफ कराए जाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

निवर्तमान पार्षद रामआसरा भारद्वाज, विनोद मरवाह ने बताया कि मानसून की बारिश के बाद शहर के अधिकांश पार्कों, सड़कों किनारे व खाली प्लॉटों में कई फीट ऊंचे झाड़ लग गए हैं। साथ ही कई इंच ऊंची घास भी लगे हैं। यह घास व झाड़ शहर की सुंदरता बिगाड़ रहे हैं। साथ ही यह लोगों की सेहत भी बिगाड़ सकते हैं। क्योंकि घास व झाड़ के साथ जलभराव भी है, जहां मच्छर पनप रहे हैं। इससे मलेरिया, डेंगू, डेंगी जैसे मच्छर जनित बीमारियां बढ़ने की आशंका है। कम्युनिटी सेंटर, मैरिज पैलेसों में भी यह घास व झाड़ लगे हैं। ऐसे सभी स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर घास व झाड़ को साफ किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

जो भी नियमानुसार कार्रवाई बनेगी, वह अमल में लाएंगे। इस बारे में संबंधित अफसरों को निर्देश देंगे।- आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें