फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ढलौर में पांच कनाल फसल अवशेष जलाने पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। गांव ढलौर में पांच कनाल भूमि के फसल अवशेष जलाने के आरोप में व्यासपुर थाना पुलिस ने राजीव कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कृषि विभाग को गांव में फसल अवशेष जलाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद विभाग की ओर से मामले की जांच की गई।
विज्ञापन

कृषि विभाग के एसडीओ विकास ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि गांव निवासी राजीव कुमार ने 24 अक्तूबर को पांच कनाल भूमि में फसल अवशेषों को आग लगाई थी। इसके बाद विभाग की ओर से मामले में आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें