फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शादी का झांसा देकर युवती से यौनशोषण, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 19 Nov 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। छछरौली थाना क्षेत्र के एक गांव की 24 वर्षीय युवती से शादी का वादा कर कई बार यौनशोषण करने का मामला सामने आया है। युवती ने रतौली निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर यौनशोषण करने और बाद में शादी से मुकरने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि जब उसने आरोपी से शादी करने के लिए कहा तो उसने साफ इनकार कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि उसकी पहचान रतौली निवासी नितिन से हुई थी। इस दौरान उनकी दोस्ती हुई और आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया था। आरोपी के इस वादे पर विश्वास करके युवती ने उस पर भरोसा कर लिया। युवती का आरोप है कि इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ कई बार उसका यौनशोषण किया। काफी समय बीतने के बाद जब उसने आरोपी से शादी करने की बात कही तो वह अपने वादे से मुकर गया। उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। युवती ने जब आरोपी के इस रवैये का विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इससे परेशान होकर युवती ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छछरौली थाना प्रभारी वेदपाल ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी को नामजद कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें