फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पत्नी की शिकायत पर सौतेली बेटी से दुष्कर्म पर एफआईआर, पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। महिला थाना पुलिस ने सौतेली नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकाने के आरोप में पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने एसपी यमुनानगर को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 25 मार्च 2012 को हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद पति और ससुराल पक्ष ने उसे और उसकी पहली शादी से हुई बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। शिकायत के अनुसार आरोपी ने वर्ष 2017 और 2021 में नाबालिग सौतेली बेटी से कई बार दुष्कर्म किया।
बाथरूम में कैमरे लगाकर अश्लील वीडियो बनाई और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर मां-बेटी को ब्लैकमेल करता रहा। महिला थाना पुलिस ने 4 मई को आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। जांच के दौरान पीड़िता के बयान अदालत में दर्ज कराए गए और मेडिकल कराया गया। पूछताछ में उसने अश्लील वीडियो वाली चिप नहर में फेंकने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें