संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा/बिलासपुर (यमुनानग)। प्रतिबंध के बावजूद खेत में पराली जलाने वाले चार किसानों पर थाना साढौरा व बिलासपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है। दोनों थानों में दो एफआईआर दर्ज हुई हैं। अब तक कुल 15 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। अभी तीन से चार एफआईआर और दर्ज होनी बाकी हैं।
कृषि एवं कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. आदित्य डबास की शिकायत पर सरांवी गांव के किसान गुरमीत व चाहडवाला गांव के सुरेंद्र के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। थाना बिलासपुर में मारवा कलां गांव के लक्की राम व शक्ति सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत जिला में फसल अवशेषों को जलाने पर प्रतिबंध लगा है। इसका उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध केस दर्ज करने के अलावा जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जा रही है।