फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महिला की मौत पर पति, सास ननद पर हत्या की प्राथमिकी

Sat, 31 Oct 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतका ​शिवानी की मां व भाई को संभालते परिजन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। करवा चौथ से एक दिन पहले ससुराल में मृत मिली विवाहिता शिवानी की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मायके पक्ष ने पति और उसके परिवार के सदस्यों पर मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने पति प्रिंस, सास रीटा और ननद प्रीति के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
ससुराल पक्ष का कहना है कि शिवानी ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। वहीं जब मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे तो उनका शव बेड पर पड़ा था। वहीं मायके वालों ने पुलिस को शिकायत दी कि शिवानी की आठ साल की बड़ी बेटी ने उन्हें बताया कि पापा ने मम्मी का गला दबाया था। इसके बाद मम्मी दादी के कमरे में भाग गईं थीं।
विज्ञापन

वीना नगर कैंप निवासी सुमन ने शिकायत में बताया कि उनकी बेटी शिवानी ने वर्ष 2018 में गांव रायपुर निवासी प्रिंस के साथ अंतरजातीय प्रेम विवाह किए था। प्रिंस फैक्टरी में नौकरी करता है। शादी के बाद शिवानी के घर दो बेटियों ने जन्म लिया। आरोप है कि बेटियां होने के बाद से ही ससुराल में उसे ताने दिए जाने लगे थे।
पति प्रिंस, उसकी मां और बहन उसे लगातार परेशान करते थे। लंबे समय से प्रताड़ना झेल रही शिवानी की आखिरकार हत्या कर दी गई।
सुमन ने बताया कि बुधवार रात को प्रिंस ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि शिवानी ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही जब मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने शिवानी का शव फंदे पर लटके होने की बजाय बेड पर पड़ा पाया। इसे देखकर परिजनों का शक गहरा गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

थाना सदर यमुनानगर के प्रभारी कमलजीत श्योराणा ने बताया कि पति प्रिंस, सास और ननद पर हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतका शिवानी की मां व भाई को संभालते परिजन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें