यमुनानगर। रेलवे रोड क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय युवती ने दो युवकों पर व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर ब्लैकमेल करने और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत और जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। युवती ने शिकायत में बताया कि ईस्ट भाटिया नगर निवासी हार्दिक और उसका साथी गगन सिंह उसे लगातार व्हाट्सएप मैसेज और फोन कॉल कर परेशान कर रहे हैं। आरोपियों के पास उसके अश्लील फोटो हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी जा रही है। संवाद