फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पैक्स के पूर्व प्रबंधक पर 7.59 करोड़ के गबन की प्राथमिकी

Mon, 06 Jul 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/ छछरौली। यमुनानगर केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड की शिकायत पर इस्माइलपुर पैक्स के पूर्व प्रबंधक संजीव कुमार पर 7.59 करोड़ गबन का आरोप लगा है। शिकायत के आधार पर थाना छछरौली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
यमुनानगर केंद्रीय सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक अशोक कुमार ने शिकायत में बताया कि संजीव कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान 6.7 करोड़ रुपये के गबन के अलावा करीब 1.52 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितताएं कीं। इस प्रकार कुल करीब 7.59 करोड़ की वित्तीय गबन का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि मामले में इससे अधिक राशि के गबन की संभावना से भी इन्कार नहीं किया जा सकता। बैंक की ओर से पुलिस को 29 जून की अंतरिम जांच रिपोर्ट और उससे संबंधित दस्तावेज भी सौंपे गए हैं।
विज्ञापन

शिकायत में यह भी कहा गया है कि जांच के दौरान आरोपी प्रबंधक समिति का आवश्यक रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर सका। इस संबंध में 25 जून की अलग रिपोर्ट पुलिस को उपलब्ध कराई गई है।
पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान उपलब्ध दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। छछरौली थाना प्रभारी वेदपाल सिंह ने बताया कि पैक्स की जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।
16 वर्षों में सामने आया घोटाला
प्रारंभिक जांच के अनुसार इस्माइलपुर प्राथमिक कृषि सहकारी समिति में कथित वित्तीय गड़बड़ियां वर्ष 2010 से जून 2026 के बीच हुईं। बैंक की अंतरिम जांच रिपोर्ट में इसी अवधि के दौरान करोड़ों रुपये के कथित गबन, अनियमितताओं और शक्तियों के दुरुपयोग का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन

नोटिस के बाद भी रिकॉर्ड नहीं सौंपा
सहकारी बैंक प्रबंधन के अनुसार इस्माइलपुर पैक्स के प्रबंधक संजीव कुमार को रिकॉर्ड और संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कई बार नोटिस जारी किए गए। इसके बावजूद उन्होंने जांच अधिकारी और ऑडिट कमेटी के समक्ष आवश्यक अभिलेख पेश नहीं किए। बैंक का कहना है कि रिकॉर्ड उपलब्ध न कराने और प्रारंभिक जांच में वित्तीय गड़बड़ियों की पुष्टि होने के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ छछरौली थाने में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें