फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पराली जलाने के आरोप में किसान पर प्राथमिकी

Wed, 18 Nov 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। खेत में धान की पराली जलाने के आरोप में थाना सदर जगाधरी पुलिस ने गांव महलांवाली निवासी किसान सुभाष चंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
कृषि विभाग की जांच में खेत में फसल अवशेष जलाए जाने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस को दी शिकायत में खंड कृषि अधिकारी जगाधरी संतोष कुमार ने बताया कि किसान सुभाष चंद ने छह नवंबर को अपने खेत में धान की पराली जलाई थी।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलने पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान खेत में फसल अवशेष जले हुए पाए गए। इसके बाद विभाग की ओर से किसान के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई। थाना प्रभारी नसीब सिंह ने बताया कि पराली जलाने के मामले में किसान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें