फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तीय योजना बना कम कर सकते जोखिम : डॉ. मंजीत

Fri, 27 Sep 2024 07:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/रादौर। मुकंदलाल नेशनल कॉलेज में वीरवार को वाणिज्य विभाग की ओर से एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। डॉ. मंजीत ने विद्यार्थियों को वित्तीय योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि वित्तीय योजना करना बहुत जरूरी है, क्योंकि हमारा भविष्य अनिश्चित है। भविष्य में होने वाली वित्तीय हानि से बचने के लिए वित्तीय योजना जरूरी है।
उन्होंने बताया कि वित्तीय योजना बनाकर हम जोखिम प्रबंध कर सकते हैं। उन्होंने सावधि जमा, आवती जमा, निवेश आदि के बारे में बताया। कॉरपोरेट सेक्टर में वित्तीय योजना की महत्ता के बारे में बताया। कंपनियों के लिए वित्तीय योजना क्यों महत्वपूर्ण है। वित्तीय योजना करके कंपनियां अपने लिए पूंजी एकत्रित कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी की पूंजी संरचना में समता अंश, पूर्वाधिकार अंश, बॉन्ड, ऋण पत्रों में अंतर बताया और म्युचुअल फंड के बारे में भी बताया। प्रधानाचार्य डॉ माला शर्मा ने डॉ मंजीत का धन्यवाद किया और उनको सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ महेंद्र सिंह, प्रो पिंकी, प्रो सिमरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें