फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दिवाली के दिन 17 जगहों पर झगड़े, 24 लोग घायल

Tue, 10 Nov 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दिवाली के दिन जिले में अलग-अलग स्थानों पर 17 झगड़े हुए। इनमें 24 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर और विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया। इनमें कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि कई का उपचार चल रहा है।
शहर की शिव कॉलोनी में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में चार लोग घायल हो गए। इसके अलावा बाकरपुर, प्रोफेसर कॉलोनी, जोड़ियों, यमुना विहार, आजाद नगर, ससौली माजरी, पुराना हमीदा, तीर्थ नगर और दामला सहित अन्य स्थानों पर भी झगड़ों की घटनाएं हुईं। इन घटनाओं में कई लोगों को चोटें आईं। झगड़ों के बाद घायलों को परिजन और अन्य लोग उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। झगड़ों में घायल हुए कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया गया, जबकि कुछ लोग प्राथमिक उपचार करवाकर घर लौट गए। इनमें कई ऐसे भी थे, जिन्होंने पुलिस कार्रवाई के लिए अस्पताल पहुंचकर अपनी मेडिकल लीगल रिपोर्ट (एमएलसी) बनवाई। घायलों ने आशंका जताई कि बाद में पुलिस में शिकायत देने या कानूनी कार्रवाई करवाने के लिए मेडिकल रिपोर्ट जरूरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. दिव्या मंगला ने बताया कि दिवाली के दिन झगड़ों में घायल होकर अस्पताल पहुंचे सभी लोगों को उपचार दिया गया। कुछ मरीजों को उनकी हालत के अनुसार अस्पताल में भर्ती किया गया है। कुछ को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें