फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पिता-पुत्र को बंधक बना बकरियां लूटने का पांचवां आरोपी गिरफ्तार

Sun, 28 Jul 2024 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बूड़िया। अपराध शाखा दो की टीम ने 10 अप्रैल को क्षेत्र के अमादलपुर गांव में पिता पुत्र को बंधक बनाकर 15 बकरियां लूटने व फायरिंग करने के मामले में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के खाताखेड़ी निवासी सलाम को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपी सहारनपुर जेल में एक आपराधिक मामले में बंद था। पूछताछ में आरोपी से पांच हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तीन केस पहले भी दर्ज हैं। इस केस में अब तक चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इंचार्ज अनेश कुमार ने बताया कि बूड़िया थाना क्षेत्र के गांव अमादलपुर में 10 अप्रैल की रात को सतपाल व उसके बेटे मोहनलाल को चार-पांच बदमाशों ने बंधक लिया था। उनके बाड़े में पहले एक नौजवान युवक आया।
विज्ञापन

उसने पीने के लिए पानी मांगा था। जब उसे पानी दिया तो उसके पीछे-पीछे तीन चार युवक और आ गए। जिन्होंने हथियार दिखाते हुए पिता पुत्र को बंधक बना लिया। इस दौरान किसी तरह से मोहनलाल छूटकर भागने लगा तो बदमाशों ने उस पर फायर किया। लेकिन वह बच गया। बाद में जब तक वह गांव से लोगों को लेकर आता।
विज्ञापन

बदमाश वहां से 15 बकरियां लूटकर भाग निकले थे। इस संबंध में बूड़िया थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। केस की तफ्तीश करते हुए चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस केस में सलाम की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। उसे भी अब प्रोडक्शन रिमांड पर ले लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें