फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए पहुंचाए जाएंगे खाद के कट्टे

Thu, 13 Nov 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यासपुर। संगत सेवा समिति भेड़थल के सहयोग से पंजाब बाढ़ प्रभावितों के लिए खाद, बीज व डीजल सेवा भेजी जाएगी। संगत के सहयोग से कुल 300 कट्टे डीएपी खाद, 300 कट्टे गेहूं का बीज तथा डीजल की सेवा पहुंचाई जाएगी ताकि फसलों की दोबारा बिजाई में किसानों को सहायता मिल सके। किसान नेता सतिंद्र सिंह फेरूवाला ने बताया कि संगत के सहयोग से यह राहत सामग्री 14 तारीख को गुरुद्वारा भेड़थल दुख निवारण गुरुद्वारा साहिब के पास से सुबह आठ बजे रवाना की जाएगी। गुरुद्वारा परिसर से चलने वाला यह सेवा जत्था प्रभावित इलाकों में जाकर जरूरतमंद परिवारों तक खाद, बीज और डीजल पहुंचाएगा, ताकि किसान भाई अपनी जमीनों को फिर से जोत सकें और आने वाले मौसम में नई फसल बो सकें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें