फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छात्राओं को उद्यमिता व नवाचार कौशल की दी जानकारी

Sat, 22 Aug 2026 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद मुख्य वक्ता, स्टाफ व छात्राएं। संस्थान
विज्ञापन
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के संस्थान नवाचार परिषद की ओर से विश्व उद्यमिता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बलराज हाइड्रो इंडस्ट्री के एमडी बलविंद्र सिंह ने छात्राओं को उद्यमिता और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

अवसर पर बलविंद्र सिंह ने कहा कि जीवन में आने वाली चुनौतियों से घबराने के बजाय उनका डटकर सामना करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने अपने कारोबारी अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है। व्यवसाय में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन वह निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच के कारण आगे बढ़ते रहे। वंदना ने कहा कि महिलाओं को अपनी क्षमता पर विश्वास रखते हुए आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए। 73 वर्षीय उद्यमी विश्वबाला बहल ने कहा कि उम्र सफलता की राह में बाधा नहीं है। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। छात्रा कीर्ति, पारूल, अंशिका और सताक्षी ने पीपीटी से उद्यमियों के सामने आने वाली चुनौतियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईआईसी कनवीनर विवेक ने की। वहीं, निशी ग्रोवर और डॉ. नताशा बजाज की देखरेख में कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर मोटिवेशनल स्पीकर वंदना, एल्युमनी एवं उद्यमी विश्वबाला बहल, अंजू गंभीर, मल्लिका और दमनप्रीत कौर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें