फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गांधी के स्वदेशी विचारों से रूबरू हुई छात्राएं

विज्ञापन
प्रदर्शनी में रखी वस्तुओं के बारे में जानकारी प्राप्त करतीं छात्राएं। संस्थान - फोटो : 1
विज्ञापन
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के गांधी स्टडी सेंटर की ओर से गांधी जयंती सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रम किए गए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और ग्रामोद्योग संबंधी विचारों से परिचित कराया गया। कार्यक्रम के दौरान पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई गई। भारतीय इतिहास संकलन समिति के सहयोग से व्याख्यान में डीएवी कॉलेज साढौरा के डॉ. गुरमेज सिंह ने स्वावलंबी भारत और स्वदेशी विषय पर विचार रखे। उन्होंने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता बताई। समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमेश धारीवाल मुख्य अतिथि रहे। सजी-संवरी बुटिक की संचालिका मीतू सलूजा ने खादी और ग्रामोद्योग के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में पोस्टर, क्ले मॉडलिंग और अपशिष्ट सामग्री से उपयोगी वस्तुएं बनाने की प्रदर्शनी लगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें