फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छात्राओं को दी गई कचरा पृथक्करण की जानकारी

Sat, 04 Jul 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन शहरी टीम ने हिन्दू गर्ल्स कॉलेज, जगाधरी में चल रहे भारत निर्माण शिविर के 22वें दिन पांच प्रकार से कचरा पृथक्करण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में सोशल इंटर्नशिप कर रही छात्राओं को घरों से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक तरीके से पृथक्करण की जानकारी दी गई।

स्वच्छ भारत मिशन शहरी के आईईसी विशेषज्ञ दुर्गेश कुमार ने छात्राओं को गीले और सूखे कचरे के अलावा घरेलू जोखिमयुक्त कचरा, सेनेटरी कचरा तथा ई-वेस्ट को अलग-अलग श्रेणियों में संग्रहित करने का महत्व बताया। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाने, स्वच्छता नियमों का पालन करने व परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्रोत पर कचरे का सही पृथक्करण स्वच्छ और स्वस्थ शहर की आधारशिला है। यदि प्रत्येक नागरिक घर से ही कचरे को अलग-अलग करना शुरू कर दे तो कचरा प्रबंधन अधिक प्रभावी होगा और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में बड़ी सफलता मिलेगी। उन्होंने छात्राओं से स्वच्छ भारत मिशन और स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। इस अवसर पर संस्था की प्रतिनिधि पूजा, कंसल्टेशन सुपरवाइजर शुभम, गगन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें