फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छात्राओं ने बुजुर्गों के साथ बांटीं खुशियां

Fri, 06 Nov 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
वृद्धाश्रम का भ्रमण करने पहुंचीं छात्राएं। संस्थान
विज्ञापन
जगाधरी। सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत वृद्धाश्रम का भ्रमण किया। विद्यालय प्रभारी नवीन नारंग के नेतृत्व में छात्राओं ने भजन, गीत और कविताएं प्रस्तुत कर बुजुर्गों का मनोरंजन किया और उनके साथ खुशी के पल बिताए। इस दौरान छात्राओं की ओर से वृद्धाश्रम में फल और दैनिक उपयोग की सामग्री भी भेंट की गई। प्राचार्य सुमित जिंदल ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्कारवान नागरिक बनाना भी है। बुजुर्ग अनुभवों का खजाना होते हैं और उनका सम्मान करना हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। वृद्धाश्रम प्रबंधन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बुजुर्गों का अकेलापन दूर करने और उन्हें समाज से जुड़ाव महसूस कराने में सहायक होते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें