यमुनानगर। गोपाष्टमी के अवसर पर शहर की गोशाला में श्रद्धा और उत्साह के साथ पर्व मनाया गया। लोगों ने गोमाता की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
सुबह से ही शहर की महिलाएं, पुरुष और अन्य लोग गोमाता की पूजा-अर्चना करने के लिए गोशालाओं में पहुंचने लगे। लोगों ने गायों को तिलक लगाया, हरा चारा, गुड़, नमक और अन्य खाद्य सामग्री खिलाई। इसके साथ ही अपनी श्रद्धा के अनुसार गोशाला में दान भी दिया। पूरे दिन गोशाला में गोभक्तों की आवाजाही लगी रही।
गोपाष्टमी के अवसर पर मंगलवार को मटका चौक स्थित गोशाला में श्रद्धालु गायों को हरा चारा, गुड़ और अन्य खाद्य सामग्री खिलाने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने दीपदान कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। जगाधरी निवासी भावना ने बताया कि वह पिछले 20 वर्षों से गोपाष्टमी पर गोशाला पहुंचकर गायों की सेवा करती आ रही हैं। गायों की सेवा करना पुण्य का कार्य है।
गोशाला कॉलोनी में गाय का पूजन करने पहुंचा परिवार। संवाद- फोटो : Archive
गोशाला कॉलोनी में गाय का पूजन करने पहुंचा परिवार। संवाद- फोटो : Archive