फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के डर से ग्रामीण जागकर काटते हैं रात

Tue, 22 Dec 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 शिवालिक की पहाड़ियों से सटे घाड़ क्षेत्र के गांव पानी वाला में करीब दो सप्ताह से तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण ठिठुरती सर्दी में रातभर जागकर व आग जलाकर पहरा देने पर मजबूर हैं। तेंदुए ने गांव के पालाराम की बकरी व मेम सिंह के बछड़े पर हमला बोल मार दिया था। इसके बाद ग्रामीणों को परिवार के सदस्यों व पशुओं की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन


गांव के जयसिंह, दलबीर सिंह, सुखबीर, रतनाराम, दयाल सिंह ने कहा कि गांव के पास लगते जंगल से एक जंगली तेंदुए ने पिछले पंद्रह दिनों से आतंक मचा रखा है। इससे पूरे गांव के लोगों में भय का माहौल व्याप्त है। ग्रामीण डर के मारे शाम होते ही घरों में दुबक जाते हैं।

शाम को अंधेरा होते ही तेंदुआ मौका देखते ही गांव में बंधे पशुओं पर हमला बोल देता है। लगभग एक सप्ताह पहले तेंदुआ पालाराम के तबेले में बंधी बकरी पर हमला कर उसे अपने साथ जंगल की ओर ले गया था, लेकिन ग्रामीणों के शोर मचाने पर वह उसे जंगल के बाहर ही छोड़ दिया।
विज्ञापन


इसके बाद तेंदुए ने मेम सिंह के पशु तबेले में बछड़े पर हमला कर उसे मार दिया था। तेंदुए के हमले के डर से ग्रामीण रातभर जागकर व पशुओं के तबेले के समीप आग जलाकर पहरा दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अब उनको डर सताने लगा है कि कहीं तेंदुए उनके पारिवारिक सदस्यों व बच्चों पर हमला ना बोल दे।

उन्होंने बताया कि इससे पहले भी आदिब्रदी मार्ग पर बाग के समीप स्थित घरों व गांव उतमवाला, पानीवाला, रणजीतपुर, रामपुर गेढ़ा में तेंतुआ कई पालतु पशुओं को अपना शिकार बना चुका है। लेकिन आज तक वन्य प्राणी विभाग की ओर से कोई स्थाई प्रबंध नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें