जगाधरी-पावंटा साहिब नेशनल हाईवे पर फैजपुर के नजदीक बने तीव्र मोड़ पर रात बारह बजे एक शराब से लदा ट्रक पलट गया। इस हादसे में शराब की करीब 250 पेटियां खराब हो गई। यह शराब पंजाब से देहरादून ले जाई जा रही थी। दुर्घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
ट्रक के चालक काला ने बताया कि वह सोमवार को पंजाब के सुनाम से अंग्रेजी शराब को ट्रक में लादकर देहरादून के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में नेशनल हाईवे 73 ए पर गांव फैजपुर के पास ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना के बाद ट्रक में लदी शराब की पेटियां खाई में जा गिरी।
ट्रक में अंग्रेजी मार्का की शराब की 800 पेटियां लदी हुई थी और उनमें से 250 पेटियां खराब हो गई। गनीमत रही की यह हादसा दिन में नहीं हुआ वरना जानी नुकसान भी हो सकता था। खिजराबाद थाना प्रभारी बरखा राम ने बताया कि शराब से लदी ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने का पता चलने पर रात को ही मौके पर पहुंचे थे। ट्रक में लदी शराब का परमिट था और इसे पंजाब से देहरादून ले जाया जा रहा था।