फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: त्योहारों के सीजन में सता रहा डेंगू का डर

Tue, 15 Oct 2024 04:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दीपावली सहित अन्य त्योहारों की खुशियों के बीच डेंगू का डर बढ़ता जा रहा है। जिले में अभी तक कुल 50 डेंगू मरीजों की पुष्टि हो चुकी है, जिसमें 23 केस यमुनानगर जगाधरी क्षेत्र से हैं। इस पर रोकथाम के लिए शहर के लोग फॉगिंग की मांग कर रहे हैं। वहीं निवर्तमान पार्षदों का आरोप है कि फॉगिंग के नाम पर खानापूर्ति हो रही हैं। उनकी मांग है कि यह कार्य वार्डों के निवर्तमान पार्षदों की निगरानी में कराया जाए।
निवर्तमान पार्षदों में रामआसरा भारद्वाज, विनोद मरवाह, निर्मल चौहान ने कहा कि 31 अगस्त से नगर निगम अफसरों ने फॉगिंग कार्य शुरू कर हर वार्ड में चार बार फॉगिंग कराने की बात कही थी। इसके एक माह में एक बार भी फॉगिंग से वार्डों का पूरा एरिया कवर नहीं हो पाया है। आरोप है कि इस कार्य में निवर्तमान पार्षदों को साथ नहीं लिया जा रहा, जिस कारण फॉगिंग में खानापूर्ति हो रही है।
विज्ञापन

निगम टीमें चलते वाहनों पर मुख्य मार्गों व गलियों में तेजी से फॉगिंग कर चली जाती है, जिससे लिंक मार्ग व गलियां फॉगिंग से छूट रही हैं। साथ ही कॉलोनियों व मोहल्लों में सफाई सहित जल निकासी कराने के काम नियमित नहीं हो रहे। इन्हीं कमियों के कारण डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं, इसलिए मांग है कि वार्डों में फॉगिंग व सफाई निवर्तमान पार्षदों की निगरानी में हो। साथ ही विशेष सफाई अभियान चलाने के साथ फॉगिंग का शेड्यूल जारी किया जाए।
फॉगिंग के लिए दो जोन में बांटा शहर
फॉगिंग के लिए नगर निगम ने शहर को 11-11 वार्ड के दो जोन में बांटा है। जोन एक में वार्ड-1 से 11 में सीएसआई हरजीत सिंह और जोन दो में वार्ड 12 से 12 में सीएसआई सुनील दत्त के नेतृत्व में टीमें गठित हैं। दोनों जोन में एक-एक टीम के पास एक-एक बड़ी व चार-चार छोटी फॉगिंग मशीनें हैं।
विज्ञापन

सभी वार्डों में पहले चरण की फॉगिंग कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसके बाद अगले चरण में फॉगिंग का कार्य वार्डों में किया जा रहा है। प्रयास है कि वार्डों में तीन से चार बार फॉगिंग कराई जाए, जिससे सभी एरिया कवर हो सकें।- हरजीत सिंह, सीएसआई, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें