फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चार बेटियों के पिता की सड़क हादसे में मौत

Mon, 01 Apr 2024 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। साइकिल पर फैक्ट्री जा रहे चार बेटियों के पिता गनौली गेट छछरौली निवासी राजेश कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। नेशनल हाईवे 73ए पर पंजेटो के पास पीछे से आ रहे डंपर ने उसे कुचल दिया। इससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौत से परिवार सदमे है। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


गनौली गेट छछरौली निवासी सोहन लाल ने सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बूड़िया चौक के नजदीक स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का काम करता है। उसका भाई राजेश कुमार शांति कॉलोनी जगाधरी स्थित फैक्ट्री में काम करता था। उसके पास चार लड़कियां है। रोज की तरह शनिवार सुबह उसका भाई अपनी साइकिल पर घर से फैक्ट्री जाने के लिए निकला था।
विज्ञापन

करीब सवा सात बजे जब उसका भाई जगाधरी पांवटा नेशनल हाईवे 73ए पर पंजेटो गांव के पास पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रहे डंपर ने उसके भाई की साइकिल पर टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका भाई साइकिल समेत सड़क पर गिर गया। इसके बाद डंपर उसे कुचलता हुआ आगे निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जांच अधिकारी ओमप्रकाश का कहना है कि आरोपी चालक पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

बाइक में टक्कर मार सड़क किनारे उतरी इनोवा कार
यमुनानगर। सरावां रोड पर पाबनी के पास इनोवा कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गई। जिसमें कुछ सवारियां भी चोटिल हो गई।
अंबाला के दुबली गांव निवासी मामचंद ने बताया कि उसका बेटा लक्ष्मण सुबह दस बजे बाइक पर अपने मामा चंगनौली निवासी हुकमचंद के पास गया था। देर शाम को वह वहां से वापस आ रहा था। सरावां रोड पर जब वह पाबनी के पास पहुंचा तो तेज गति से आ रही इनोवा कार ने उसके बेटे लक्ष्मण को टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद कार भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गई। जिसमें बैठी कुछ सवारियों को भी चोटें आई। आसपास के लोगों ने उसके बेटे को अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे पीजीआई रेफर कर लिया। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

सरस्वती नगर। गुंदियानी निवासी रणबीर ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देर शाम वह अपने काम निपटाकर घर जा रहा था। जब वह मुस्तफाबाद पावर हाउस के नजदीक पहुंचा तो माली माजरा गांव की तरफ से बाइक पर दो युवक आए। आरोपियों ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए पैदल जा रही महिला को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला घायल हो गया। महिला की पहचान मुस्तफाबाद निवासी सुरेशो देवी के नाम से हुई। महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसे उपचार दिया गया। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक माली माजरा निवासी स्वर्ण सिंह पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें