फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से पिता की मौत, पुत्र घायल

Thu, 15 Oct 2026 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। समता योग आश्रम के सामने कार की टक्कर से साइकिल सवार उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के गांव देवरा निवासी 50 वर्षीय लाल बहादुर की मौत हो गई। जबकि उनका पुत्र मनोज कुमार गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बेट की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


घायल मनोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पिता के साथ जगाधरी स्थित भगत टिंबर प्लाईवुड में काम करता है। दोनों गंगा नगर कॉलोनी में किराये के कमरे में रहते थे। मंगलवार रात काम खत्म करने के बाद वे साइकिल से घर लौट रहे थे। साइकिल उसके पिता चला रहे थे और वह पीछे बैठा था। समता योग आश्रम के सामने बूड़िया चौक की तरफ से आई एक तेज रफ्तार कार ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उनके पिता उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे, उसके दाहिने पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। मनोज के अनुसार हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। उसने अपने ताऊ के बेटे पंकज को हादसे की सूचना दी। पंकज दोनों को ई-रिक्शा से सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर्स ने लाल बहादुर को मृत घोषित कर दिया। शहर जगाधरी थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कार चालक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें