फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रंजिश में पिता और दो बेटों पर किया हमला

Wed, 10 Jul 2024 06:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। द्वारकापुरी कॉलोनी में रंजिश में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों पर डंडों, सोटे व पत्थर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने पांच लोगों को नामजद करते हुए तीन-चार अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतमें रजत कुमार ने बताया कि वह कार टैक्सी का काम करता है। रोज की तरह वह बीती रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने घर लौट रहा था। जब वह घर के पास पहुंचा तो उनकी कॉलोनी के ही सुंदर, उसकी पत्नी, बेटे डैनी, अजय, निखिल व तीन-चार अन्य लोगों ने उसकी गाड़ी को रुकवा लिया। उसके गाड़ी रोकते ही आरोपियों ने उस पर डंडों व सोटे से हमला कर दिया। आरोपियों ने उससे मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर जब उसके पिता वेद प्रकाश व भाई सचिन उसे बचाने आए तो आरोपियों ने पत्थर व डंडों से उन पर भी हमला बोल दिया। जिससे वे घायल हो गए। आरोपियों ने 15 दिन पहले भी उनके साथ झगड़ा किया था। इस झगड़े में उनका समझौता हो गया था। आरोपी उनके प्रति रंजिश रखे थे। इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने उनसे झगड़ा किया। मारपीट में घायल तीनों लोगों को अस्पताल में उपचार दिया गया। शहर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें