यमुनानगर। रंजित कॉलोनी में रिश्तेदारों की ओर से घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। गांधीनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिवराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 दिसंबर की रात करीब सवा 12 बजे घर के दरवाजे पर ईंटें मारी गईं। आवाज सुनकर पिता मदन लाल बाहर देखने गए तो वहां भाभी रचना का भाई सूरज, राहुल अपने 10–12 साथियों के साथ खड़ा था। उन्होंने मदन लाल पर हमला कर दिया। शोर सुनकर परिवार के लोग पिता को छुड़ाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। घायल मदन लाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। संवाद